Site icon Lahar Chakra

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आज बोकारो पहुंचेंगे, तीन दिन रहेंगे

बोकारो. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत सोमवार (17 जून) देर शाम बोकारो पहुंचेंगे. सेक्टर 03 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर, सेक्टर 03 सी में आयोजित आरएसएस के स्वयंसेवकों के विकास वर्ग में शामिल होकर प्रबोधन देंगे. जानकारी के अनुसार, आरएसएस प्रमुख श्री भागवत तीन दिन तक बोकारो प्रवास पर रहेंगे. उत्तर पूर्व क्षेत्र के स्वयंसेवकों के लिए 20 दिनों का यह वर्ग सेक्टर 03 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित है. इसी में झारखंड के स्वयंसेवकों के लिए संघ शिक्षा वर्ग 11 जून से शुरू हुआ है. दोनों प्रशिक्षण वर्गों का एक साथ समापन 26 जून की शाम को होगा.

Exit mobile version