Site icon Lahar Chakra

Tata Steel West Bokaro Union Election: टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के यूनियन चुनाव में मोहन महतो /डॉ योगेंद्र सिंह ग्रुप को मिला प्रचंड बहुमत, सभी प्रत्याशी विजयी

Dhanbad. टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन में रविवार को हुए यूनियन चुनाव में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ मोहन महतो व डॉ योगेंद्र कुमार सिंह ग्रुप के सभी दस के दस प्रत्याशियों ने भारी मतों के अंतर से विजयी हासिल की . मोहन महतो व डॉ योगेंद्र कुमार सिंह ग्रुप के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार टीम लीडर मोहन महतो ने विरोधी ग्रुप के टीम लीडर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार महेश प्रसाद को 817 मतों के अंतर से पराजित कर यूनियन के अध्यक्ष निर्वाचित हुए .मोहन महतो को 1430, तथा महेश प्रसाद को 613 मत मिले वहीं तीसरा मोर्चा के टीम लीडर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार दीप नारायण मांझी को मात्र 63 मत मिले ,अध्यक्ष पद के 18 मत रद्द हुए .

वहीं सचिव पद के लिए मोहन महतो टीम के प्रत्याशी डॉ. योगेंद्र कुमार सिंह, महेश प्रसाद टीम के सचिव पद के प्रत्याशी धर्मेंद्र कुमार सिंह को 995 मतों के रिकॉर्ड अंतर से पराजित कर पहली बार सचिव निर्वाचित हुए हैं .कोषाध्यक्ष पद पर मोहन महतो व डॉ योगेंद्र सिंह ग्रुप के प्रत्याशी दीपक कुमार गंझू ने महेश प्रसाद ग्रुप के प्रत्याशी राजकिशोर गंझू को 883 मतों के अंतर से पराजित कर कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए. वहीं चारो उपाध्यक्ष पद मोहन महतो ग्रुप के झोली में गया .वेस्ट बोकारो यूनियन चुनाव में टाटा स्टील के कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए तीन साल के लिए अपना नेता चुना है . चुनाव संपन्न होने के एक घंटा बाद से मतगणना चालू हुआ . ज्योंही चुनाव पर पहला रूझान छन कर बाहर आया मोहन महतो डॉ योगेंद्र सिंह ग्रुप के समर्थक पटाखे फोड़ने लगे .

Exit mobile version