Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Money Loundring case: कोर्ट ने खारिज की पूर्व मंत्री आलमगीर की जमानत याचिका
    Crime

    Money Loundring case: कोर्ट ने खारिज की पूर्व मंत्री आलमगीर की जमानत याचिका

    News DeskBy News DeskAugust 10, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. मनी लाउंड्रिंग मामले में गिरफ्तार झारखंड के पूर्व मंत्री सह कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम की जमानत याचिका शुक्रवार को पीएमएलए की विशेष अदालत ने खारिज कर दी. याचिका रद्द करते हुए पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा ने अपने फैसले में लिखा : मनी लाउंड्रिंग के मामले में जेल ही नियम है, बेल अपवाद है. उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री को 15 मई को गिरफ्तार किया गया था.

    न्यायालय ने अपने फैसले में कहा है कि मनी लाउंड्रिंग एक ऐसा अपराध है, जो राष्ट्र के आर्थिक हित के लिए खतरा है. इसे अपराधियों द्वारा सुनियोजित साजिश रच कर और जान बूझ कर व्यक्तिगत लाभ के लिए अंजाम दिया जाता है. चाहे देश या समाज की अर्थव्यवस्था पर इसका कोई भी असर क्यों न पड़े? इसका पता लगाना इतना आसान नहीं है. इसलिए कई न्यायिक फैसलों में यह माना गया है कि मनी लाउंड्रिंग करनेवालों के लिए जेल ही नियम है और जमानत अपवाद. न्यायालय ने कहा कि इडी द्वारा पेश साक्ष्य को पीएमएलए की धारा 45 (1) के प्रावधानों के आलोक में यह नहीं माना जा सकता है कि याचिकादाता प्रथम दृष्टया दोषी नहीं है.

    JAMSHEDPUR NEWS: ‘एक पेड़ हेमन्त दा के नाम’ अभियान के तहत सोनारी दुमुहानी में 51 पौधे रोपे, झामुमो ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का जन्मदिन मनाया

    यह भी नहीं माना जा सकता है कि जमानत पर रहते हुए याचिकादाता द्वारा कोई अपराध नहीं किया जायेगा. याचिकादाता एक प्रभावशाली व्यक्ति है. इससे इस बात की आशंका है कि वह सबूतों को छिपाने या निदेशालय के गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश की करेगा, क्योंकि लोक सेवक होने के नाते गवाह उसके अधीन काम करते थे.

    JAMSHEDPUR NEWS: शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त राजीव रंजन सख्त, लंबित स्कूल भवन कार्य जल्द पूरा करने और 70% उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Money Laundering case: Court rejects bail plea of ​​former minister Alamgir
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: ‘एक पेड़ हेमन्त दा के नाम’ अभियान के तहत सोनारी दुमुहानी में 51 पौधे रोपे, झामुमो ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का जन्मदिन मनाया

    August 10, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त राजीव रंजन सख्त, लंबित स्कूल भवन कार्य जल्द पूरा करने और 70% उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश

    August 10, 2026

    Jamshedpur NEWS : छात्रों पर लाठीचार्ज और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला, रघुवर दास ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

    August 10, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS : उपायुक्त राजीव रंजन ने नगर निकायों की समीक्षा बैठक में लंबित योजनाओं में तेजी लाने और नागरिक सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए

    August 10, 2026

    East Central Railway :पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने पटना-आरा रेलखंड का निरीक्षण किया, अमृत भारत स्टेशन योजना की प्रगति की समीक्षा

    August 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group