Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Monsoon: भरपूर बारिश से सराबोर करने के बाद मानसून ने पकड़ी वापसी की राह, राजस्थान के कुछ हिस्सों से लौटा, आगामी सप्ताह में कई क्षेत्रों में व्यापक बारिश का अनुमान
    Headlines

    Monsoon: भरपूर बारिश से सराबोर करने के बाद मानसून ने पकड़ी वापसी की राह, राजस्थान के कुछ हिस्सों से लौटा, आगामी सप्ताह में कई क्षेत्रों में व्यापक बारिश का अनुमान

    News DeskBy News DeskSeptember 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.भारत के बड़े हिस्से को भरपूर बारिश से सराबोर करने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिमी राजस्थान और कच्छ से शुरूआत के बाद अब अपनी वापसी की यात्रा पर निकल पड़ा है. देशभर में पांच प्रतिशत अतिरिक्त बारिश लाने वाले दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की यात्रा सोमवार को शुरू हुई लेकिन मौसम कार्यालय ने आगामी सप्ताह में कई क्षेत्रों में व्यापक बारिश का अनुमान भी जताया है.

    भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया, ‘दक्षिण-पश्चिम मानसून 17 सितंबर के बजाय 23 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान और कच्छ के कुछ हिस्सों से लौट गया है. अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी राजस्थान के कुछ और हिस्सों तथा पंजाब, हरियाणा और गुजरात के आसपास के इलाकों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.

    देश के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश हुई लेकिन 36 मौसम विज्ञान संबंधी उपमंडल में से पांच में कम बारिश दर्ज की गयी। इनमें जम्मू कश्मीर (26 प्रतिशत वर्षा कम), हिमाचल प्रदेश (20 प्रतिशत कम), अरुणाचल प्रदेश (30 प्रतिशत कम), बिहार (28 प्रतिशत कम) और पंजाब (27 प्रतिशत कम) शामिल हैं. कुल 36 उपमंडल में से नौ में अत्यधिक बारिश हुई जिसमें राजस्थान (74 प्रतिशत), गुजरात (68 प्रतिशत), महाराष्ट्र, तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश शामिल हैं.

    Babulal Marandi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्र को लिखा पत्र, संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजने की मांग की

    आम तौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून एक जून तक केरल में दस्तक देता है और जुलाई के पहले सप्ताह तक पूरे देश में फैल जाता है. वह सितंबर के मध्य तक उत्तर-पश्चिमी भारत से लौटना शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह चला जाता है. इस मानूसन में देश में एक जून से 23 सितंबर के बीच 880.8 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि सामान्यत: 837.7 मिमी. बारिश होती है. मौसम कार्यालय ने मंगलवार को पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान जताया है जिससे पूर्वी तट पर कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है.

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आगामी सप्ताह के दौरान तटीय और उत्तर कर्नाटक के अंदरुनी इलाकों, महाराष्ट्र, गोवा, मध्य, पूर्व और उत्तरपूर्व भारत में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जताया है.

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने आपराधिक कार्यवाही से मुक्ति की याचिका खारिज होने के खिलाफ हाइकोर्ट का रुख किया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    monsoon has started its journey back from some parts of Rajasthan Monsoon: After providing abundant rain widespread rain is expected in many areas in the coming week
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Babulal Marandi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्र को लिखा पत्र, संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजने की मांग की

    September 1, 2026

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने आपराधिक कार्यवाही से मुक्ति की याचिका खारिज होने के खिलाफ हाइकोर्ट का रुख किया

    September 1, 2026

    Highcourt Dicision: हाईकोर्ट ने नौकरी संबंधी परीक्षाएं रद्द करने को चुनौती देने वाली याचिका एकल पीठ को भेजी

    September 1, 2026
    Recent Post

    Babulal Marandi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्र को लिखा पत्र, संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजने की मांग की

    September 1, 2026

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने आपराधिक कार्यवाही से मुक्ति की याचिका खारिज होने के खिलाफ हाइकोर्ट का रुख किया

    September 1, 2026

    Highcourt Dicision: हाईकोर्ट ने नौकरी संबंधी परीक्षाएं रद्द करने को चुनौती देने वाली याचिका एकल पीठ को भेजी

    September 1, 2026

    Income tax Return: आकलन वर्ष 2026-27 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की संख्या रिकॉर्ड 7.8 करोड़ के पार

    September 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 121.48 अंक टूटा

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group