Site icon Lahar Chakra

झारखंड में फिर तेज हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में एक बार फिर मानसून ने जोर पकड़ लिया है. मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक रांची समेत कई जिलों में जोरदार बारिश की संभावना जताई है. खासकर राज्य के उत्तरी हिस्सों के आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा और चतरा में भारी बारिश हो सकती है. रविवार को भी चतरा, हजारीबाग और पलामू प्रमंडल के तीन जिलों में तेज बारिश की आशंका है. इसके अलावा गिरिडीह, नामकुम, बोकारो, जामताड़ा और दुमका में भी अच्छी बारिश हुई है.

24 घंटे में कहां-कितनी बारिश हुई?

औसत से ज्यादा बारिश

1 अगस्त तक झारखंड में सामान्य से 49% अधिक बारिश हुई है. राज्य में अब तक कुल 770.7 मिमी वर्षा हो चुकी है, जबकि सामान्य आंकड़ा 517.0 मिमी होता है. राजधानी रांची में अब तक 993.8 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 87% ज्यादा है.

तापमान स्थिर

अगले पांच दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. रांची में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में पारा 33.5 डिग्री तक पहुंच गया.

Exit mobile version