
Jamshedpur. मानसून कमजोर पड़ रहा है, पर 2 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इसके असर से दो से पांच सितंबर तक रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में गर्जन और तेज हवाओं के साथ वज्रपात संभव है. आसमान में बादल छाए रहेंगे. हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.
इधर, झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कहीं-कहीं गरज के साथ बहुत हल्के दर्जे की वर्षा हुई. मौसम केंद्र के अनुसार, अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. उसके बाद दो दिन अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक कमी आ सकती है.
अगस्त में झारखंड में मानसून की बारिश तो हुई पर सामान्य से कम हुई। 1 अगस्त से 31 अगस्त के बीच झारखंड में 290.6 मिमी बारिश को सामान्य बारिश माना जाता है. इस बार 251.5 मिलीमीटर ही बारिश हुई, जो सामान्य से 13 फीसदी कम है
