Site icon Lahar Chakra

Monsoon Rain: पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक 863.7 मिमी बारिश दर्ज, रांची 308.3 मिमी के साथ स्थान पर रहा, कोल्हान में अब भी बारिश की चेतावनी

Jamshedpur. बारिश में जमशेदपुर ने रांची को पीछे छोड़ दिया है. पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है, जबकि रांची दूसरे स्थान पर रहा. एक जून से 11 जुलाई तक हुई बारिश के आंकड़ों के अनुसार पूर्वी सिंहभूम में 336.6 मिमी के मुकाबले 863.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. यह सामान्य बारिश से 157 प्रतिशत अधिक है. वहीं दूसरे स्थान पर रहे रांची में 308.3 मिमी की तुलना में 770.8 मिमी बारिश हुई। यह सामान्य से 150 प्रतिशत अधिक है. वहीं तीसरे स्थान पर सरायकेला-खरसावां रहा, जहां 299.1 मिमी की तुलना में 689 मिमी बारिश दर्ज की गई. यह सामान्य से 130 प्रतिशत अधिक है. वहीं चौथे स्थान पर लातेहार जिला रहा। यहां 284.3 मिमी की तुलना में 646.3 मिमी बारिश हुई. यह सामान्य से 127 प्रतिशत अधिक है. पांचवें स्थान पर रामगढ जिला रहा. यहां 297.7 मिमी के मुकाबले 663.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 123 प्रतिशत अधिक है.

15 जुलाई तक बारिश के आसार
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जमशेदपुर समेत झारखंड के कुछ हिस्सों में 13 से 15 जुलाई तक भारी बारिश होने के पूर्वानुमान मद्देनजर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा कि राज्य में गुमला, खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में 13 जुलाई के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. वहीं, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में 14 जुलाई के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है.

आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार, 15 जुलाई को देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहेबगंज जिलों में भारी बारिश हो सकती है. रांची मौसम केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, ‘‘राज्य में 15 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

Exit mobile version