Site icon Lahar Chakra

Monsoon: झारखंड में 17 जून तक मानसून के पहुंचने के संकेत,11 जून से मौसम में बदलाव शुरू

Ranchi.झारखंड में मानसून के प्रवेश को लेकर अच्छी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार 17 जून तक राज्य में मानसून के पहुंचने के संकेत मिल रहे हैं। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण 11 जून से राज्य के मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से बादल छाने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियां बढ़ेंगी। 12 जून से अगले तीन दिनों तक कई जिलों में तेज आंधी, वज्रपात और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।

Exit mobile version