Site icon Lahar Chakra

Monsoon: अब विदा होगा मानसून, 10 अक्टूबर की तारीख तय, 9 तक राज्यभर में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार, फिर साफ होगा मौसम

Jamshedpur. जमशेदपुर सहित झारखंड के ज्यादातर जिलों में 9 अक्टूबर तक बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार, आज हल्की बारिश हो सकती है. 8 अक्टूबर को राज्यभर में वर्षा होने की संभावना है. 9 अक्टूबर को भी वही चार जिले छोड़कर अन्य सभी जिलों में बारिश की स्थिति बनी रहेगी. वहीं 10 अक्टूबर से अधिकांश जिलों में मौसम साफ होने लगेगा. केवल पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में हल्की बारिश की संभावना है.

अक्टूबर के पहले छह दिनों में ही रांची में 32.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 53 प्रतिशत अधिक है. राज्यभर में एक से छह अक्टूबर के बीच कुल 63.1 मिमी वर्षा हुई है, जबकि सामान्यतःः इस अवधि में 24 मिमी बारिश होती है. पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक वर्षा पूर्व सिंहभूम के डुमरिया में 72.3 मिमी और पश्चिम सिंहभूम के मंझारी में 33.2 मिमी दर्ज की गई.

Exit mobile version