
Chaibasa.मौसम विभाग के अनुसार 01 जून से 06 अगस्त तक राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम जिले में दर्ज की गई है, जहां सामान्य से 13 प्रतिशत अधिक पानी बरसा है। हालांकि, अगस्त महीने की शुरुआत से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की स्थिति में सुधार हुआ है।
मौसम विभाग ने आगामी 08 अगस्त को राज्य के दक्षिणी और इससे सटे मध्यवर्ती जिलों जैसे गुमला और खूंटी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसे देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
