Site icon Lahar Chakra

चुनावों और उपचुनावों में 1,000 करोड़ से अधिक जब्त, जानें झारखंड से कितनी राशि हुई जब्त

New Delhi/Ranchi. निर्वाचन आयोग ने सोमवार को बताया कि झारखंड, महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव और विभिन्न राज्यों में उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान 1,082 करोड़ रुपये की जब्ती की गई.आयोग ने बताया कि महाराष्ट्र और झारखंड में इस बार के विधानसभा चुनाव में जब्त की गई राशि 2019 के विधानसभा चुनावों में की गई जब्ती से सात गुना अधिक है. आयोग के मुताबिक, महाराष्ट्र और झारखंड से कुल मिलाकर 858 करोड़ रुपये की जब्ती की जानकारी मिली है.

आयोग ने बताया कि 2019 विधानसभा चुनावों में महाराष्ट्र में 103.61 करोड़ रुपये और झारखंड में 18.76 करोड़ रुपये की जब्ती की गई थी.
आयोग के मुताबिक, जब्ती में नकदी, शराब, मादक पदार्थ, मुफ्त उपहार और अन्य चीजें शामिल थीं. आयोग ने बताया कि महाराष्ट्र के सभी जिलों में जब्ती दर्ज की गई, जो पिछले विधानसभा चुनावों की तुलना में बहुत अधिक है.

प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा किए गए कुछ अभियानों में पालघर जिले के वाडा थानाक्षेत्र में एक जीप से 3.70 करोड़ रुपये की नकदी जब्त करना शामिल है. आयोग के मुताबिक, झारखंड में भी रिकॉर्ड जब्ती हुई और इस बार मुख्य मुद्दा अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने का था.
आयोग ने बताया कि इसके परिणामस्वरूप अवैध खनन सामग्री और मशीनों की जब्ती हुई.

झारखंड में 196 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध सामग्री और नकदी जब्त

झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक कुल 196 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की गई है.

Exit mobile version