Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»जमशेदपुर में अगस्त में 49 हजार से अधिक नाम राशन कार्ड से हटाए गए
    Headlines

    जमशेदपुर में अगस्त में 49 हजार से अधिक नाम राशन कार्ड से हटाए गए

    News DeskBy News DeskAugust 31, 2025Updated:August 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur : राज्य सरकार की ओर से अपात्र लाभुकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जमशेदपुर जिले में अगस्त माह में 49,764 राशन कार्डधारियों के नाम राशन सूची से हटा दिए गए हैं. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है, जिसका उद्देश्य वास्तविक और पात्र लाभुकों तक सरकारी खाद्यान्न योजना का लाभ सुनिश्चित कराना है. ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में ऐसे 15,615 लाभुकों के नाम हटाए गए जिनके आधार से जुड़ी जानकारी संदिग्ध पाई गई.

    6 महीने या उससे अधिक समय से राशन नहीं लेने वाले 31,855 लाभुकों का नाम डिलीट किया गया. 1,023 लाभुकों के नाम दोहराव के कारण हटाए गए. 18 वर्ष से कम या 100 वर्ष से अधिक आयु वाले 1,022 एकल राशन कार्डधारियों के नाम भी सूची से बाहर किए गए हैं.

    Jharkhand: ‘खैनी’ मांगने से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचा, SP आवास के सामने JDU विधायक के बेटे के गार्ड ने अपने साथी की आंख में मारी गोली, मौत

    पिछले तीन महीनों में 2,476 लोगों ने स्वयं राशन कार्ड सरेंडर करने के लिए आवेदन दिया, जिनमें से अब तक 2,148 लोगों के नाम हटाए जा चुके हैं. अगस्त माह में ही 249 राशन कार्डधारियों के नाम स्वेच्छा से हटाए गए.

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले-जेपीएससी मामले की जांच गंभीरता से चल रही, सरकार की प्राथमिकता छात्रों के भविष्य की रक्षा करना है

    DC कर्ण सत्यार्थी ने अपात्र राशन कार्डधारियों से आग्रह किया है कि वे स्वयं आगे आकर अपना राशन कार्ड सरेंडर कर दें. उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी ने गलती से या जानबूझकर अपात्र होने के बावजूद राशन कार्ड रख लिया है, तो अब भी अवसर है कि वह स्वेच्छा से कार्ड लौटाकर दंडात्मक कार्रवाई से बच सकता है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news More than 49 thousand names were removed from ration cards in Jamshedpur in August जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: ‘खैनी’ मांगने से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचा, SP आवास के सामने JDU विधायक के बेटे के गार्ड ने अपने साथी की आंख में मारी गोली, मौत

    July 22, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले-जेपीएससी मामले की जांच गंभीरता से चल रही, सरकार की प्राथमिकता छात्रों के भविष्य की रक्षा करना है

    July 22, 2026

    Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री आवास के निकट कांग्रेस का धरना, ‘बलपूर्वक’ हिरासत में लिया और उन्हें बस में बैठाकर ले गयी पुलिस

    July 22, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: मलेरिया के बाद अब पूर्वी सिंहभूम जिले में चिकनपॉक्स का आया मामला, मुसाबनी में 20 से अधिक लोग संक्रमित मिले

    July 22, 2026

    Jamshedpur: चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव ठाकुर के नाम पर ऑनलाइन ठगी, 10 रुपये की टोकन फीस का झांसा देकर खाते से उड़ाये ₹5000

    July 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group