Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»मोस्टवांटेड 13 लाख के इनामी नक्सली विवेक यादव की गोली मारकर हत्या, प्रेमिका से मिलने आया था
    Crime

    मोस्टवांटेड 13 लाख के इनामी नक्सली विवेक यादव की गोली मारकर हत्या, प्रेमिका से मिलने आया था

    News DeskBy News DeskFebruary 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : झारखंड-बिहार का मोस्टवांटेड 13 लाख इनामी नक्सली विवेक यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मिली जानकारी के अनुसार उसकी हत्या बिहार के गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के मंझौली स्थित टेकरा खुर्द गांव के समीप जंगल में की गई. हत्या के पीछे का कारण नक्सलियों की आपसी वर्चस्व की लड़ाई बताई जा रही है.

    घटना के संबंध में बताया जा रहा हैं कि पहाड़ी क्षेत्र में मंगलवार लकड़हारों और चरवाहों ने एक युवक का शव पड़ा देखा. उन्होंने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गया के मगध मेडिकल कॉलेज भेजा और उसकी पहचान में जुट गई. मंगलवार की देर शाम में मृतक की पहचान नक्सली नेता विवेक यादव के रूप में हुई.

    Rail Accident: मालगाड़ी का इंजन और दो डिब्बे पटरी से उतरे, आसनसोल लाइन पर रेल सेवाएं घंटों रही बाधित

    विवेक यादव अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए आया था. इसी दौरान उसके साथियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. हत्या को क्यों अंजाम दिया गया, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है. लेकिन आशंका जताई जा रही है कि पुलिस से पकड़े जाने के डर से विवेक के साथियों ने उसकी हत्या की है.

    Jharkhand SIR: JMM ने ‘असत्यापित’ और ‘विसंगति’ वाले मतदाताओं के लिए आसान एसआईआर सत्यापन की मांग की

    बता दें कि झारखंड पुलिस ने विवेक पर दस लाख का इनाम रखा था. जबकि बिहार पुलिस ने उस पर तीन लाख का इनाम घोषित किया रखा था. विवेक बिहार झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी और मध्य बिहार जोनल कमेटी में शीर्ष नक्सली लीडर में शामिल था और कई सालों से वह सक्रिय था. विवेक झारखंड में कई नक्सली घटनाओं में शामिल था. नक्सली नेता संदीप की मौत के बाद विवेक यादव ने ही माओवादी संगठन की कमान संभाल रखी थी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    had come to meet his girlfriend Most wanted Naxalite Vivek Yadav with a reward of Rs 13 lakhs shot dead
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Operation Narcos :42.86 लाख रुपये मूल्य का 85.720 किलोग्राम गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    June 23, 2026

    NEET Exam: लखीसराय में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, मेडिकल छात्रों समेत कुल 24 लोग गिरफ्तार

    June 22, 2026

    Seraikella-Kharsawan: बंद फैक्ट्री से लोहे की चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026
    Recent Post

    Rail Accident: मालगाड़ी का इंजन और दो डिब्बे पटरी से उतरे, आसनसोल लाइन पर रेल सेवाएं घंटों रही बाधित

    June 24, 2026

    Jharkhand SIR: JMM ने ‘असत्यापित’ और ‘विसंगति’ वाले मतदाताओं के लिए आसान एसआईआर सत्यापन की मांग की

    June 24, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की पांच साल में 40,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय की योजना

    June 24, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, टीसीएस, टाटा स्टील के शेयर में गिरावट

    June 24, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस ने दिनकर कच्छप को किया गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट पर हुई कार्रवाई, कई मामलों में है आरोपी

    June 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group