Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»MS Dhoni IPL: महेंद्र सिंह धोनी अब नहीं खेलेंगे आईपीएल, CSK ने ने मेंटर नियुक्त किया
Headlines

MS Dhoni IPL: महेंद्र सिंह धोनी अब नहीं खेलेंगे आईपीएल, CSK ने ने मेंटर नियुक्त किया

News DeskBy News DeskNovember 17, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. महेंद्र सिंह धोनी का इंडियन प्रीमियर लीग में खिलाड़ी के तौर पर करियर मंगलवार को समाप्त हो गया जब उनकी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन्हें टीम का मेंटर (मार्गदर्शक) नियुक्त किया। इस 45 वर्षीय पूर्व भारतीय कप्तान के आईपीएल में खिलाड़ी के तौर पर खेलने को लेकर पहले से ही अटकलें लगाई जा रही थीं। बार-बार चोटिल होने के कारण पिछले कुछ वर्षों में फ्रेंचाइजी के लिए धोनी की भागीदारी सीमित होती गई थी। सुपरकिंग्स की ओर से जारी बयान में हालांकि इस स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज की कोई प्रतिक्रिया शामिल नहीं थी।
सुपरकिंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन ने बयान में कहा,‘महेंद्र सिंह धोनी के बिना सुपरकिंग्स की कल्पना नहीं की जा सकती। करीब दो दशक से हम हर सफलता, मुश्किल और उतार-चढ़ाव में एक-दूसरे के साथ रहे हैं और साथ मिलकर आगे बढ़े हैं।

श्रीनिवासन की बेटी और फ्रेंचाइजी की सह मालिक रूपा गुरुनाथ ने कहा,‘महेंद्र सिंह धोनी मेंटर के तौर पर सुपरकिंग्स परिवार का हिस्सा बने रहेंगे। उनका अनुभव और विशेषज्ञता हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है, विशेषकर बदलाव के इस दौर में। टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं और उनका मार्गदर्शन सुपरकिंग्स की अगली पीढ़ी को तैयार करने में मदद करेगा। विश्व कप विजेता भारतीय कप्तान धोनी ने अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

Jamshedpur: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार

धोनी की कप्तानी में सुपरकिंग्स ने पांच आईपीएल खिताब जीते। वह फ्रेंचाइजी के लिए 5,314 रन के साथ दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इसके अलावा वह सुपरकिंग्स के लिए सर्वाधिक 272 मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं।

Tata Steel की उत्पादन क्षमता पांच करोड़ टन करने की योजना, MD नरेंद्रन ने जतायी उम्मीद, बोले-पांच और 10 साल आगे की सोच रहे हैं हम

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार

November 17, 2026

Tata Steel की उत्पादन क्षमता पांच करोड़ टन करने की योजना, MD नरेंद्रन ने जतायी उम्मीद, बोले-पांच और 10 साल आगे की सोच रहे हैं हम

November 17, 2026

Jharkhand: दो युवतियों से दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया

November 17, 2026
Recent Post

MS Dhoni IPL: महेंद्र सिंह धोनी अब नहीं खेलेंगे आईपीएल, CSK ने ने मेंटर नियुक्त किया

November 17, 2026

Jamshedpur: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार

November 17, 2026

Tata Steel की उत्पादन क्षमता पांच करोड़ टन करने की योजना, MD नरेंद्रन ने जतायी उम्मीद, बोले-पांच और 10 साल आगे की सोच रहे हैं हम

November 17, 2026

Jharkhand: दो युवतियों से दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया

November 17, 2026

Weather Alert: 19 नवंबर से तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट, गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड

November 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group