
Ranchi. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर देवड़ी मां के दरबार में पहुंचे. शनिवार को धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ रांची-जमशेदपुर रोड स्थित प्रसिद्ध देवड़ी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की. इस दृश्य ने एक बार फिर उनके भविष्य को लेकर अटकलों को हवा दे दी है. रांची के बुंडू में स्थित देवड़ी मंदिर धोनी की आस्था का केंद्र रहा है.
बचपन से ही धोनी यहां आते रहे हैं. जब वे राज्य या जिला स्तर पर क्रिकेट खेलते थे, तब भी वे हर मैच से पहले यहां माता के चरणों में शीश झुकाते थे. यही नहीं, भारतीय टीम में चयन के बाद भी धोनी ने जब-जब कोई बड़ा निर्णय लिया या किसी अहम टूर्नामेंट से पहले देवड़ी मां का आशीर्वाद लिया, तब-तब उन्हें सफलता मिली.