Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Mumbai Mail Accident :ट्रेन हादसे के दोनों मृतक राउरकेला के, आपस में थे दोस्त, सहायक लोको पायलट आफताब अंसारी गंभीर, ब्रह्मानंद जमशेदपुर रेफर
    Headlines

    Mumbai Mail Accident :ट्रेन हादसे के दोनों मृतक राउरकेला के, आपस में थे दोस्त, सहायक लोको पायलट आफताब अंसारी गंभीर, ब्रह्मानंद जमशेदपुर रेफर

    News DeskBy News DeskJuly 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

    Jamshedpur. हावड़ा से मुंबई की ओर जा रही मेल ट्रेन चक्रधरपुर रेल मंडल के राजखरासावां-बड़ाबाम्बो रेलवे स्टेशन के बीच एक मालगाड़ी से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसा में दो यात्रियों की मौत हो गई तथा 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये.

    मुंबई मेल हादसे में जिन दो यात्रियों की मौत हुई है, इत्तेफाक से दोनों दोस्त थे. वो राउरकेला के रहने वाले थे. बताया जाता है कि दोनों दोस्त राउरकेला में उतरने वाले थे.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    मृतक अजीत कुमार सामल (45) मागलोदाम, राउरकेला और पी विकास (30), रेलवे कॉलोनी राउरकेला के रहने वालाे थे. विकास का बड़ा भाई लोको शेढ बंडामुंडा में रेलवे में कार्यरत हैं. दोनो दोस्त बोगी में दब कर रह गये थे.

    रेलवे बचाव दल ने कोच को काट कर शवों को बाहर निकाला. जिसके बाद दोनों के शवों को चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल लाया गया. जहां परिजनों ने उसकी पहचान की. शवों का पोस्टमार्टन अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर में किया गया. बताया जाता है कि दोनों मृतक ठेकेदारी का काम करता था.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    सहायक पायलोट गंभीर रूप से घायल, दोनों चालक व गार्ड मो रेहान सभी चक्रधरपुर के थे

    घायलों में सबसे अधिक चोट सहायक लोको पॉयलोट आफताब अंसारी को लगी है. वह इंजन के दायीं ओर थे. जबकि मुख्य लोको पायलोट केवी एसएसवी राव बायीं ओर ट्रेन चला रहे थे. दोनों चालक व गार्ड मो रेहान सभी चक्रधरपुर के थे.

    उन्हें चक्रधरपुर में उतर कर दूसरी टीम को ट्रेन सौंपना था. इंजन की दायीं ओर से मालगाड़ी का डिब्बा टकराने की वजह से आफताब अंसारी को काफी चोट आई है. उसके सिर व कांधा से लेकर हाथ तक में चोट होने की वजह से स्थिति गंभीर बनी हुई है. उसके नाजुक हालत को देखते हुए ब्रह्मानंद सेवासदन जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    dono mritak the dost Mumbai mail hadsa
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group