Site icon Lahar Chakra

Musabani: मुसाबनी में रात भर की बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, दर्जनों गांवों का संपर्क कटा

Musabani.मुसाबनी में रात भर हुई मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई गांव जलमग्न हो गए हैं और संपर्क टूट गया है. बकड़ा गांव के पास शंख नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल पर पानी बहने लगा है, रात भर हुई मूसलधार बारिश ने क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश के कारण कई गांव जलमग्न हो गए हैं और उनका संपर्क प्रखंड मुख्यालय से पूरी तरह टूट गया है. बकड़ा गांव के समीप शंख नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी का पानी पुल के ऊपर से बहने लगा है. इससे दर्जनों गांव के लोग मुसाबनी से कट गए हैं और आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है. इधर, मुसाबनी नंबर 3 स्थित धुनिया बस्ती में जलजमाव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है. बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया है, जिससे आमजन को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

Exit mobile version