Site icon Lahar Chakra

Musabani: सुरदा न्यू टाउनशिप में सड़क किनारे मिली सुवर्णरेखा परियोजना के रिटायर कर्मी की लाश, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Musabani. सुरदा न्यू टाउनशिप में सुबह सड़क किनारे एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिली. लाश की पहचान केंदाडीह के विक्रम टुडू (62) के रूप में हुई है. मृतक के परिवार वालों के मुताबिक वह पाथरगोड़ा मेला के लिए निकला था. रात में घर नहीं आया था. पत्नी गौरी टुडू के मुताबिक विक्रम टुडू स्वर्ण रेखा परियोजना से सेवानिवृत हुआ है. विक्रम टुडू मूल रूप से राजनगर के गोवर्धन गांव के रहने वाला है. वर्तमान में केंदाडीह में मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहा था. सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. थाना प्रभारी के मुताबिक इस संबंध में यूडी केस दर्ज किया जायेगा.

Exit mobile version