Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Automobile»मेरा घोड़ा मेले की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आया है, वे इसे नहीं बेचेंगे : अनंत सिंह
    Automobile

    मेरा घोड़ा मेले की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आया है, वे इसे नहीं बेचेंगे : अनंत सिंह

    News DeskBy News DeskNovember 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पटना. बिहार में मोकामा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह बाहुबली छोटे सरकार उर्फ अनंत सिंह रविवार को विश्व प्रसिद्ध मेले में अपने घोड़े लाडला के साथ पहुंचे. अनंत सिंह का घोड़ा लाडला अब तक कई रेस जीत चुका है. यह घोड़ा छोटे सरकार के पास बीते पांच वर्षों से है. लाडला से सोनपुर मेले में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

    इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनका घोड़ा मेले की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आया है, वह घोड़ा नहीं बेचेंगे. हालांकि, इस मेले में उत्तर प्रदेश से आए दो करोड़ का भैंसा भी लोगों को अपनी तरफ खींच रहा है. अनंत सिंह से मेले में आए भैंसे के खरीद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भैंसा उनके लायक नहीं है. वे पांच साल बाद सोनपुर मेले में आए हैं, अब मेले में बहुत कुछ बदल गया है. भैंसे को शराब नहीं मिलने के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि जिसको पीना होगा वह किसी तरह पी लेगा. उनको देखने के लिए बढ़ रही भीड़ और उनके सुरक्षा कारणों से कुछ देर रुकने के बाद अनंत सिंह अपने दोनों बेटों के साथ पटना लौट गए.

    DHANBAD NEWS: धनबाद स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, बिना टिकट 86 यात्री धराए, वसूला गया भारी जुर्माना

    भैंसे के मालिक रामजतन यादव को उम्मीद थी कि उनके भैंसे को छोटे सरकार के अलावा कोई और नहीं खरीद सकता है. उसने बताया कि एक दिन पहले मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने उनसे वीडियो कॉल पर बात की थी. उन्होंने राजा को देखा. उनका कहना कि मेरा भैंसा दो करोड़ रुपये से ज्यादा का है, जिसको सिर्फ अनंत सिंह ही खरीद सकते हैं. उनके अलावा बिहार में कोई दूसरा आदमी ये भैंसा नहीं खरीद सकता है. हालांकि, आज अनंत सिंह सोनपुर घूमने आये थे लेकिन उन्होंने भैंसा नहीं खरीदा. इससे भैंसे के मालिक को जरूर झटका लगा है.

    JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा टाउन हॉल में BLO का प्रशिक्षण संपन्न, उपायुक्त ने दिए घर-घर जाकर मतदाता सूची सत्यापन के निर्देश

    उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश से दो करोड़ पांच लाख रुपये कीमत का मुर्रा नस्ल का भैंसा सोनपुर मेले में आया है. इसका नाम राजा है. मेला में ये भैंसा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. लोग लाइन में लगकर इसके साथ सेल्फी ले रहे हैं लेकिन बिहार में शराबबंदी के कारण यह भैंसा सुस्त हो गया है. इसके मालिक ने बताया कि यह संतरा, गेहूं, दाल, चना, दलिया खाता है और घी पीता है. इसके साथ राजा को डेली दो बीयर भी दी जाती है. बिहार में शराबबंदी के कारण इसे बीयर नहीं मिल पा रहा है, जिससे भैंसा सुस्त हो गया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    My horse has come to enhance the beauty of the fair they will not sell it: Anant Singh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    DHANBAD NEWS: धनबाद स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, बिना टिकट 86 यात्री धराए, वसूला गया भारी जुर्माना

    June 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा टाउन हॉल में BLO का प्रशिक्षण संपन्न, उपायुक्त ने दिए घर-घर जाकर मतदाता सूची सत्यापन के निर्देश

    June 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: समाहरणालय परिसर में आम महोत्सव का शानदार आयोजन, उपायुक्त ने किया उद्घाटन, बिके 1074 किलो आम

    June 6, 2026
    Recent Post

    DHANBAD NEWS: धनबाद स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, बिना टिकट 86 यात्री धराए, वसूला गया भारी जुर्माना

    June 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा टाउन हॉल में BLO का प्रशिक्षण संपन्न, उपायुक्त ने दिए घर-घर जाकर मतदाता सूची सत्यापन के निर्देश

    June 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: समाहरणालय परिसर में आम महोत्सव का शानदार आयोजन, उपायुक्त ने किया उद्घाटन, बिके 1074 किलो आम

    June 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: कीनन स्टेडियम में जेएससीए बी डिवीजन लीग का फाइनल संपन्न, यंग स्पोर्टिंग और टाटा सेर्सा के बीच हुई खिताबी भिड़ंत

    June 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :बिष्टुपुर भागवत कथा में गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव, सीताराम शास्त्री बोले- राम और कृष्ण अवतार मर्यादा व आनंद के प्रतीक

    June 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group