
Jamshedpur. झारखंड नगर निकाय चुनाव के घोषित परिणामों में आज कई दिलचस्प तस्वीरें सामने आई हैं। चाकुलिया नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) समर्थित प्रत्याशी ने बड़ी जीत दर्ज की है। चाकुलिया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में झामुमो समर्थित प्रत्याशी सोमवारी सोरेन ने बाजी मारी। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 727 मतों के अंतर से पराजित कर जीत हासिल की।
उधर, मानगो नगर निगम के वार्ड नंबर 10 से जितेंद्र साव विजयी घोषित किए गए हैं। प्रशासनिक स्तर पर सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र सौंपे जा रहे हैं। इन परिणामों के साथ ही निकायों में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है।
