
Jamshedpur.नगर निकाय चुनाव के तहत पूर्वी सिंहभूम के तीन निकायों में मतदान की रफ्तार अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। दोपहर 3 बजे तक के आंकड़ों ने साफ कर दिया है कि शाम होते-होते इस बार मतदान के पिछले कई रिकॉर्ड टूट सकते हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी अपराह्न 03:00 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, चाकुलिया नगर पंचायत जिले में सबसे आगे बना हुआ है। चाकुलिया नगर पंचायत में मतदाताओं का जोश देखते ही बन रहा है। यहाँ 3 बजे तक ही 64.2% मतदान हो चुका है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सुबह से लगी कतारें अब भी बरकरार हैं। हंगामे मानगो नगर निगम चुनाव में दोपहर 3 बजे तक मतदान ने तेज रफ्तार पकड़ ली है।
मानगो के अधिकांश वार्डों में मतदाता उत्साहपूर्वक मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं और कई वार्डों में मतदान प्रतिशत 45 के पार पहुंच गया है। वार्ड संख्या 9 में सबसे अधिक 50.9 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि वार्ड 28 (47.4%), वार्ड 19 (47.1%), वार्ड 18 (46.8%) और वार्ड 27 (46.6%) भी आगे रहे। वहीं वार्ड 12 (36.3%),
वार्ड 13 (35.2%) और वार्ड 14 (35.5%) में अपेक्षाकृत कम मतदान दर्ज किया गया, जहां मतदान बढ़ाने के लिए प्रशासन और प्रत्याशी सक्रिय नजर आए। अधिकांश वार्डों में 40 से 45 प्रतिशत के बीच मतदान होने से साफ है कि शाम तक प्रतिशत और बढ़ने की संभावना है।