Site icon Lahar Chakra

Nagar Nikay Result: चक्रधरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर विधायक सुखराम के बेटे सन्नी उरांव ने भाजपा समर्थित डॉ. विजय सिंह गागराई को 1061 वोटों से हराया

Chakardharpur. चक्रधरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर झामुमो समर्थित प्रत्याशी सन्नी उरांव ने भाजपा समर्थित डॉ. विजय सिंह गागराई को 1061 वोटों से पराजित किया. सन्नी उरांव को 11,331 मत व डॉ. विजय सिंह गागराई को 10,270 मत प्राप्त हुए. तीसरे नंबर पूर्व सांसद स्व. विजय सिंह सोय की पुत्री अनुप्रिया सोय को 2036 मत मिले.

तीसरे स्थान पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार अनुप्रिया सोय को 2,036 मत मिले. वहीं चौथे स्थान पर 327 मतों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी विजय सिंह सुम्बरूई रहे, जबकि पांचवें स्थान पर उत्तम कुमार बालमुचु को 303 मत प्राप्त हुए. सन्नी उरांव चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के सुपुत्र हैं. वहीं उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी विजय सिंह गागराई खरसावां के विधायक दशरथ गागराई के छोटे भाई हैं. ऐसे में यह चुनाव दो राजनीतिक परिवारों की प्रतिष्ठा से भी जुड़ा हुआ माना जा रहा था.

Exit mobile version