
Jamshedpur.जुगसलाई नगर परिषद में 43 साल बाद इतिहास रचा गया है। नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 में अध्यक्ष पद पर झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान की पत्नी नौशीन खान ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी रिंकू सिंह को महज 720 मतों के अंतर से पराजित किया। नौशीन खान को कुल 11,563 वोट मिले,
जबकि पहली बार चुनाव लड़ रही रिंकू सिंह ने 10,843 वोट हासिल कर सबको चौंका दिया। पहले राउंड से ही नौशीन खान ने 6,654 मत पाकर रिंकू सिंह (1,426) पर 5,228 वोटों की एकतरफा बढ़त बना ली थी। दूसरे राउंड की समाप्ति तक नौशीन का कुल आंकड़ा 11,468 तक पहुंच गया और उनकी लीड बढ़कर 6,507 हो गई। ऐसा लगा मानो चुनाव पूरी तरह एकतरफा हो गया है और नौशीन के समर्थक भारी जश्न मनाने लगे।
