
Jamshedpur. मानगो नगर निगम में पहली बार हो रहे नगर निगम के मेयर पद के चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने बड़ी जीत दर्ज की. यहां उन्होंने भाजपा समर्थित संध्या सिंह को 18601 वोटों से हराया. शुक्रवार को तीन राउंड के वोटों की गिनती पर सुधा गुप्ता का मत 33,047 प्राप्त हो गया था. जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी संध्या सिंह मात्र तीन राउंड के वोटों के गिनती के बाद 15,683 वोट पर ही संतोष करना पड़ा. इस तरह रात साढ़े आठ बजे तक हुए कुल तीसरे राउंड के वोटों की गिनती के बाद 17,364 वोट से आगे चल रही है.
सुधा गुप्ता को कुल चार राउंडों के वोटों के गिनती में से पहले तीनों चरणों में संध्या सिंह पर लगतार बढ़त जारी रखने के साथ अपने मजबूत पकड़ का ऐहसास दिलाया. इधर, हर राउंड के वोटों की गिनती के बाद राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, समर्थक, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम करनडीह स्थिति ब्लॉक परिसर काउंटिंग हॉल के बाहर एक दूसरे रंग-गुलाल लगाकर होली मनायी, सुधा-बन्ना के जीत के नारेबाजी और गाड़ियों के गाने बजाकर खुशी का इजहार किया.
