Site icon Lahar Chakra

नहीं होती कन्हैया सिंह की हत्या अगर आदित्यपुर पुलिस ने पकड़ लिए होते आकाश गोप के हत्यारों को ! 

नहीं होती कन्हैया सिंह की हत्या अगर आदित्यपुर पुलिस ने पकड़ लिए होते आकाश गोप के हत्यारों को !

कन्हैया सिंह की हत्या पुलिस की विफलता को साफ दर्शाता है  l माझी टोला शिरीष भट्टा के पास 12 जून की शाम जुआ खेलने के दौरान सालड़ीह निवासी आकाश गोप को गोली मार घायल किया गया था ,जहां 23 जून को इलाज के क्रम में रांची स्थित रिम्स में उसकी मौत हो गई थी ।पुलिस द्वारा उस वक्त भी बड़े दावे करते हुए तीन अपराध कर्मियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही गई थी,लेकिन अभी तक पुलिस ने इन अपराधियों को नहीं पकड़ पाया है। सूत्र बताते हैं कि इस हत्याकांड और कन्हैया सिंह हत्याकांड के बीच एक कड़ी हो सकती है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, क्योंकि saaldih में ही कन्हैया सिंह का एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। बरहाल 3 जुलाई शाम 4:00 बजे स्थानीय लोगों द्वारा 72 घंटे का दिया अल्टीमेटम समाप्त हो रहा है ।देखना होगा कि आगे किस प्रकार से पुलिस मामले को सुलझा आती है और लोग किस प्रकार से अल्टीमेटम के बाद कदम उठाते हैं।
ए के मिश्र

Exit mobile version