Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»नये साल में जहर परोसने की थी तैयारी, भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
    Crime

    नये साल में जहर परोसने की थी तैयारी, भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskDecember 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पलामू. नव वर्ष पर शराब के अवैध व्यापार को देखते हुए उत्पाद विभाग की ओर से कार्रवाई तेज की गई है. इसी क्रम में पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब बरामद किया गया है. विभाग ने छापेमारी कर 45.810 लीटर नकली विदेशी शराब बरामद करते हुए इस गोरख धंधे में शामिल एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जबकि दो फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.

    गिरफ्तार आरोपित की पहचान मनातू बाजार निवासी पवन कुमार गुप्ता (28) के रूप में हुई है. जबकि फरार आरोपित प्रिंस कुमार और मनीष कुमार शामिल हैं. उत्पाद विभाग की ओर से सोमवार सुबह बताया गया कि रविवार को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के मनातू बाजार में मनीष कुमार एवं पवन कुमार गुप्ता के घर पर नकली शराब तैयार की जा रही है और उसे नव वर्ष के मौके पर खपाने की तैयारी है. सूचना के आलोक में उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक अनूप प्रकाश और गृह रक्षकों के दल ने मनातू बाजार में छापेमारी की. यहां से नकली विदेशी शराब इंपीरियल ब्लू व्हिस्की एवं बी सात ब्रांड की शराब एवं भारी मात्रा में खाली बोतल बरामद हुई.

    PATNA NEWS: गुरपा-गझंडी की खतरनाक सुरंगों से गुजरी कोयला लदी मालगाड़ी, GM छत्रसाल सिंह ने इंजन में बैठकर परखी ट्रैक की ताकत

    मौके से पवन कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया गया, जबकि प्रिंस और मनीष भागने में सफल रहे. उत्पाद विभाग ने बताया कि खाली शराब की बोतले 500 पीस बरामद की गई है. बड़े पैमाने पर शराब बनाने की तैयारी थी, लेकिन उसके पहले ही तस्करों के मंसूबे को विफल कर दिया गया. इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

    JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में सफाई नहीं होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका,स्ट्रीट लाइट और जलजमाव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Naklee 45.810 videshee sharab
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    PATNA NEWS: गुरपा-गझंडी की खतरनाक सुरंगों से गुजरी कोयला लदी मालगाड़ी, GM छत्रसाल सिंह ने इंजन में बैठकर परखी ट्रैक की ताकत

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में सफाई नहीं होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका,स्ट्रीट लाइट और जलजमाव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 के लिए BLA-2 का प्रशिक्षण शुरू

    June 24, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: कृषि और स्वरोजगार को मिलेगी रफ्तार, डीसी राजीव रंजन ने बैंकों को दिए खरीफ सीजन में KCC शिविर लगाने के निर्देश

    June 24, 2026

    Jamshedpur News :टीएमएच अस्पताल में भर्ती जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group