Site icon Lahar Chakra

Nana Patekar Death… दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर नहीं रहे, गोवा के आवास पर 76 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन, 45 मिनट तक ‘सीपीआर’ दिए जाने के बावजूद नहीं बचाया जा सका

Panji. अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर छा जाने वाले दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का बृहस्पतिवार तड़के गोवा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 76 वर्ष के थे। सूत्रों के मुताबिक, आशंका है कि नाना पाटेकर को दिल का दौरा पड़ा था।

पणजी के पास डोना पाउला स्थित अपने अपार्टमेंट में बेहोश पाए जाने के बाद पाटेकर को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से जुड़े वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शेखर सालकर ने यह जानकारी दी। सालकर ने बताया कि लगातार 45 मिनट तक ‘सीपीआर’ दिए जाने के बावजूद पाटेकर होश में नहीं आए और सुबह करीब पांच बजकर 10 मिनट पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में ‘मेडिको-लीगल’ मामला दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम किया जाएगा। अस्पताल के चिकित्सकों को पाटेकर के एक मित्र ने बताया कि अभिनेता ने तड़के करीब साढ़े तीन बजे उन्हें संदेश भेजकर कहा था कि तबीयत ठीक नहीं लग रही है।
सालकर ने कहा, ‘‘मित्र ने करीब चार बजे वह संदेश देखा और पाटेकर के अपार्टमेंट पहुंच गए। पाटेकर वहां एक देखभालकर्ता के साथ रह रहे थे।

देखभालकर्ता एक निजी अस्पताल पहुंचा, जहां से एक एम्बुलेंस उनके घर भेजी गई। सालकर ने कहा, ‘‘एम्बुलेंस में ही उनका इलाज शुरू कर दिया गया था। पाटेकर का आवास अस्पताल से करीब पांच मिनट की दूरी पर है।

अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सुबह पांच बजकर 10 मिनट पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
सालकर ने बताया कि शव को बम्बोलिम के गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है, जहां मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम किया जाएगा। पाटेकर हिंदी और मराठी की कई फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जाने जाते थे।

उनकी चर्चित हिंदी फिल्मों में ‘‘परिंदा’’, ‘‘प्रहार: द फाइनल एक्ट’’, ‘‘तिरंगा’’, ‘‘क्रांतिवीर’’ और ‘‘खामोशी: द म्यूजिकल’’ शामिल हैं। पाटेकर को तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कई फिल्मफेयर पुरस्कार, महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मराठी से सम्मानित किया गया था। उन्हें देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री भी प्रदान किया गया था।

Exit mobile version