Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने की रांची नगर निगम में कर्मचारी योजनाओं की समीक्षा
Headlines

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने की रांची नगर निगम में कर्मचारी योजनाओं की समीक्षा

News DeskBy News DeskSeptember 22, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi : राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य लव कुश कुमार की अध्यक्षता में कचहरी स्थित राज्यकीय अतिथिशाला में रांची नगर निगम के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में अनुसूचित जाति के कर्मियों और नागरिकों को निगम स्तर पर दी जा रही सुविधाओं और कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई.

बैठक में बताया गया कि नगर निगम अनुसूचित जाति के कर्मचारियों को वेतन के अतिरिक्त EPF, ESIC और सुरक्षा किट जैसी सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है. अनुसूचित जाति के नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कर जीवन को सरल बनाया जा रहा है. इसके अलावा DAY-NULM योजना के तहत नागरिकों को ऋण देकर पिंक ऑटो परियोजना, दीदी कैंटीन, सोहराय पेंटिंग और वेंडर मार्केट में स्वरोज़गार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं.

Jamshedpur: कैंसर रेस्ट हाउस का हुआ उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं एवं केबिन के साथ 114 बेड की है व्यवस्था

लव कुश कुमार ने महिला स्व-सहायता समूह की सदस्याओं और वेंडर मार्केट के उद्यमियों से उनके व्यवसाय की स्थिति के बारे में जानकारी ली. लाभुकों ने बताया कि वे अपने व्यवसाय से जीवन-यापन कर रहे हैं और ऋण चुकाने में कोई कठिनाई नहीं हो रही है. श्री कुमार ने सभी लाभुकों से कहा कि वे अपनी आय का उपयोग बच्चों के उत्तम भोजन और शिक्षा पर प्राथमिकता से करें. उन्होंने पिंक ऑटो परियोजना की विशेष सराहना की.

Jamshedpur: बोड़ाम के जामबनी गांव में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, यह है हादसे की वजह?

निगम प्रशासन को निर्देश दिए

  • महिला उद्यमियों और वेंडर्स के लिए समय-समय पर स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग आयोजित की जाए.
  • निगम क्षेत्र के उन वार्डों और मोहल्लों में जहाँ अनुसूचित जाति के नागरिक अधिक हैं, वहाँ सड़क, बिजली और पानी की व्यवस्था का आकलन कर शीघ्र सुधार किया जाए.
  • जिन लाभुकों के आवेदन किसी योजना में अस्वीकृत किए गए हैं, उनकी फाइलों की पुनः जाँच कर उन्हें योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाए.
  • बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि सभी योजनाओं और सुविधाओं का उद्देश्य अनुसूचित जाति के नागरिकों और कर्मचारियों के जीवन स्तर में सुधार करना और उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है.
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: कैंसर रेस्ट हाउस का हुआ उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं एवं केबिन के साथ 114 बेड की है व्यवस्था

November 9, 2026

Jamshedpur: बोड़ाम के जामबनी गांव में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, यह है हादसे की वजह?

November 9, 2026

Weather Alert: जमशेदपुर समेत आसपास अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, सुबह और शाम ठिठुरन भी बढ़ी

November 9, 2026
Recent Post

Jamshedpur: कैंसर रेस्ट हाउस का हुआ उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं एवं केबिन के साथ 114 बेड की है व्यवस्था

November 9, 2026

Jamshedpur: बोड़ाम के जामबनी गांव में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, यह है हादसे की वजह?

November 9, 2026

Weather Alert: जमशेदपुर समेत आसपास अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, सुबह और शाम ठिठुरन भी बढ़ी

November 9, 2026

Sansad Session: संसद के मानसून सत्र का 88 दिन बाद भी नहीं हुआ सत्रावसान, कार्यवाही 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए की गई थी स्थगित

November 9, 2026

Share Market: आईटी कंपनी शेयर में बिकवाली से सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में फिसले

November 9, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group