Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Navy search Missing Aircraft: लापता ट्रेनी पायलट का शव चांडिल डैम में मिला, नौसैना की टीम ने शुरू किया सर्च अभियान
    Headlines

    Navy search Missing Aircraft: लापता ट्रेनी पायलट का शव चांडिल डैम में मिला, नौसैना की टीम ने शुरू किया सर्च अभियान

    News DeskBy News DeskAugust 22, 2024Updated:August 22, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. सोनारी हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद लापता हुए दो सीट वाले विमान का पता अभी तक नहीं चल सका है.विमान को अब नौसेना की टीम खोज रही है. वहीं लापता ट्रेनी पायलट का शव मिला है. गुरुवार सुबह से ही चांडिल डैम में नेवी की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. वहीं चांडिल डैम में ग्रामीणों को एक शव मिला, जिसकी पहचान ट्रेनी पायलट सुब्रोदीप दत्ता के रूप में हुई है. विशाखापट्टनम से नेवी की एक टीम को झारखंड भेजा गया है. नेवी की टीम विशेष विमान से देर रात रांची पहुंची.

    पायलट का शव निकालते ग्रामीण

    21 अगस्त को सुबह से ही एनडीआरएफ की टीम एयरक्राफ्ट और दोनों पायलट की खोजबीन करती रही. एनडीआरएफ के गोताखोर पानी के नीचे भी गए, लेकिन पानी के नीचे की विजिबिलिटी नहीं के बराबर है. क्योंकि बारिश की वजह से पानी मटमैला हो गया है. ऐसी स्थिति में सिर्फ टेक्नोलॉजी ही काम आ सकती है. उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने बुधवार को बताया कि सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने दो सीट वाले विमान का पता लगाने के लिए भारतीय नौसेना से मदद मांगी है.

    JAMSHEDPUR NEWS: पहली बार सेंट्रल ज़ोन सी.पी. फुटबॉल एवं एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड का परचम, फुटबॉल में रजत और एथलेटिक्स में कई पदक

    इससे पहले दिन में रांची से आई राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की छह सदस्यीय टीम ने चांडिल डैम में कई घंटों तक तलाशी अभियान चलाया. हालांकि, उप-संभागीय पुलिस अधिकारी (चांडिल) सुनील कुमार राजवार ने बताया कि एक जोड़ी जूते के अलावा कुछ नहीं मिला. पुलिस अधीक्षक (सरायकेला-खरसावां) मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि ग्रामीणों ने दावा किया है कि मंगलवार को एक विमान जलाशय में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

    JAMSHEDPUR NEWS: भव्य तिरंगा यात्रा में सैकड़ों युवाओं की भागीदारी, अमरप्रीत सिंह काले बोले—वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य

    पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने बताया कि सोनारी हवाई अड्डे के वायु यातायात नियंत्रक ने बताया कि विमान को अंतिम बार चांडिल अनुमंडल के नीमडीह के पास देखा गया था. अधिकारी के अनुसार, बताया जाता है कि यह विमान ‘सेसना 152’ था और यह उड़ान प्रशिक्षण संस्थान ‘अलकेमिस्ट एविएशन’ का था. विमान ने मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे जमशेदपुर के सोनारी हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी. विमान में एक पायलट और एक प्रशिक्षु पायलट सवार था.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Navy search Missing Aircraft: Body of missing trainee pilot found in Chandil Dam Navy team begins search operation
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: पहली बार सेंट्रल ज़ोन सी.पी. फुटबॉल एवं एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड का परचम, फुटबॉल में रजत और एथलेटिक्स में कई पदक

    August 9, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भव्य तिरंगा यात्रा में सैकड़ों युवाओं की भागीदारी, अमरप्रीत सिंह काले बोले—वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य

    August 9, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा-कीताडीह में सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग तेज, विधायक संजीव सरदार ने जुस्को जीएम को दिए नियमित सफाई के निर्देश

    August 9, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष कैंप, 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूरे करने वाले युवा फॉर्म-6 भरकर जुड़वाएं नाम

    August 9, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: साकची बाजार में ‘यूथ ऑफ विकसित भारत’ स्वच्छता अभियान, MY Bharat युवाओं ने JNAC के साथ मिलकर चलाया जनजागरूकता अभियान

    August 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group