Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»Naxal Encounters: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर, देर शाम तक रुक-रुक कर होती रही गोलीबारी
Crime

Naxal Encounters: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर, देर शाम तक रुक-रुक कर होती रही गोलीबारी

News DeskBy News DeskJanuary 17, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Bijapur. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों से हुई भीषण मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर हो गए. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मुठभेड़ सुबह करीब नौ बजे दक्षिण बीजापुर के जंगल में हुई, जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल रोधी अभियान पर थी. अधिकारी ने कहा कि शाम तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही.

उन्होंने बताया कि तीन जिलों के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की विशिष्ट जंगल युद्ध इकाई कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रिजोल्यूट एक्शन) की पांचवीं बटालियन और सीआरपीएफ की 229वीं बटालियन के जवान इस अभियान में शामिल हैं. अधिकारी ने कहा, “प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर हो गए. क्षेत्र में तलाशी अभियान अब भी जारी है, विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.

Jamshedpur: कैंसर रेस्ट हाउस का हुआ उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं एवं केबिन के साथ 114 बेड की है व्यवस्था

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है. इसके साथ ही इस महीने अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे जा चुके हैं. बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र में 12 जनवरी को सुरक्षाकर्मियों से मुठभेड़ में दो महिलाओं समेत पांच माओवादी मारे गए थे. पिछले साल राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 219 नक्सलियों को ढेर किया था.

Jamshedpur: बोड़ाम के जामबनी गांव में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, यह है हादसे की वजह?

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: कैंसर रेस्ट हाउस का हुआ उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं एवं केबिन के साथ 114 बेड की है व्यवस्था

November 9, 2026

Jamshedpur: बोड़ाम के जामबनी गांव में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, यह है हादसे की वजह?

November 9, 2026

Weather Alert: जमशेदपुर समेत आसपास अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, सुबह और शाम ठिठुरन भी बढ़ी

November 9, 2026
Recent Post

Jamshedpur: कैंसर रेस्ट हाउस का हुआ उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं एवं केबिन के साथ 114 बेड की है व्यवस्था

November 9, 2026

Jamshedpur: बोड़ाम के जामबनी गांव में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, यह है हादसे की वजह?

November 9, 2026

Weather Alert: जमशेदपुर समेत आसपास अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, सुबह और शाम ठिठुरन भी बढ़ी

November 9, 2026

Sansad Session: संसद के मानसून सत्र का 88 दिन बाद भी नहीं हुआ सत्रावसान, कार्यवाही 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए की गई थी स्थगित

November 9, 2026

Share Market: आईटी कंपनी शेयर में बिकवाली से सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में फिसले

November 9, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group