Site icon Lahar Chakra

Naxal Operations: ओडिशा के मल्कानगिरी जिले में में तीन महिला नक्सली गिरफ्तार, एक पर चार लाख, दो पर दो-दो लाख रुपये का था इनाम

Malkangiri.ओडिशा पुलिस ने शनिवार को मल्कानगिरी जिले में तीन महिला माओवादियों को गिरफ्तार किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. गिरफ्तार की गयीं महिला माओवादियों पर कुल आठ लाख रुपये का इनाम था. अधिकारियों के मुताबिक, महिला माओवादियों की पहचान स्वप्ना उर्फ चंद्रमा खिलो, बबीता उर्फ कमला खिलो और सुनीता खिलो के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि इन्हें (महिला माओवादियों को) चित्रकोंडा थानाक्षेत्र के गुम्मा इलाके से गिरफ्तार किया गया.

अधिकारियों ने बताया कि जिले के जोदाम्बो थानाक्षेत्र के धाकड़ापदर गांव की रहने वाले तीनों माओवादी प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) संगठन के आंध्र ओडिशा बॉर्डर स्पेशल जोनल कमेटी (एओबीएसजेडसी) की हिस्सा थीं. दक्षिण पश्चिमी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक नीति शेखर और मलकानगिरी के पुलिस अधीक्षक बिबेकानंद शर्मा ने संयुक्त रूप से संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि तीनों महिलाएं सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के कई मामलों में शामिल थे. उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि वे सुरक्षा बलों पर और हमले करने की योजना बना रही थीं. अधिकारियों के मुताबिक, चंद्रमा खिलो एक एरिया कमेटी सदस्य थी और वह 2018 में प्रतिबंधित संगठन में शामिल हुई थी. ओडिशा में उसके ऊपर चार लाख रुपये का इनाम था.

उन्होंने बताया कि कमला खिलो और सुनीता खिलो 2021 में माओवादियों के संगठन में शामिल हुईं और एओबीएसजेडसी की ‘उदय सुरक्षा टीम’ की सदस्य थीं. अधिकारियों के मुताबिक, ओडिशा में उनके ऊपर दो-दो लाख रुपये का इनाम था.

Exit mobile version