Site icon Lahar Chakra

Naxal Surrender: एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली पति-पत्नी ने किया सरेंडर, प्रदेश समिति सदस्य थे दोनों

Rourkela. ओडिशा में एक माओवादी दंपती और 17 अन्य नक्सलियों ने शुक्रवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। दंपती में से प्रत्येक पर 55.10 लाख रुपये का इनाम था। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वाई बी खुरानिया ने बताया कि यह दंपति भाकपा (माओवादी) के प्रदेश समिति सदस्य निरंजन राउत (45) उर्फ निखिल और उसकी पत्नी रश्मिरा लेंका उर्फ इंदू (42) हैं। इससे पहले, राउत और उसकी पत्नी ने ओडिशा सरकार को एक पत्र लिखकर आत्मसमर्णण करने की इच्छा जताई थी।

डीजीपी ने कहा कि राउत, लेंका और 13 अन्य ने रायगड़ा के पुलिस अधीक्षक के सामने आत्मसमर्पण किया, जबकि चार अन्य नक्सलियों ने कंधमाल जिले में आत्मसमर्णण किया। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्णण करने वाले माओवादियों ने कुछ हथियार और गोला-बारूद भी पुलिस को सौंपे। खुरानिया ने कहा कि अब राज्य में बहुत कम माओवादी बचे हैं।

Exit mobile version