Site icon Lahar Chakra

रांची रेलवे स्टेशन से नक्सली गिरफ्तार

Ranchi. लोहरदगा पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन के रिजनल कमांडर रविंद्र गंझू दस्ता का सक्रिय सदस्य आकाश नगेसिया को रांची रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है. लोहरदगा एसपी हरीश बिन जमां को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है.

एसपी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली आकाश नगेसिया ने पूछताछ में कई जानकारियां दी है. इसके अलावा कई मामलों में संलिप्ता को भी स्वीकार किया है. पूछताछ में बताया कि 26 मार्च को सेरेंगदाग स्थित बड़का नदी में पुल निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार ने लेवी देने से मना किया था, तो उसने आगजनी की घटना को अंजाम दिया था. इसके अलावा 22 मई को लेवी न देने पर हत्या करने की नियत से मुंशी पर गोलीबारी की थी. हालांकि वह बच निकला था.

आकाश नगेसिया ने 11 दिसंबर 2022 को अपने सहयोगियों के साथ मिलकर स्वराज के ट्रैक्टर और रोटावेटर को उसके घर के बाहर से चोरी कर ली थी.

Exit mobile version