
Jamshedpur. परसुडीह थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास मिड डे मिल के लिए खाना लेकर जा रहे वाहन का अचानक ब्रेक फेल हो गया, जिससे वह दुकान से टकरा गया. इस हादसे में लोग बाल-बाल बच गये. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. कुछ लोगों ने चालक की पिटाई करने का प्रयास किया, लेकिन उसे बचा लिया गया. घटना मंगलवार की सुबह 11 बजे की है. मिड डे मिल के लिए खाना लेकर जाने वाली गाड़ी परसुडीह की ओर जा रही थी. उसी दौरान गाड़ी बैक करने के दौरान पिकअप वैन का ब्रेक फेल हो गया. उसके बाद गाड़ी पास की दुकान में जा घुसी. दुकान के बाहर कुछ लोग खड़े थे. लेकिन दुर्घटना में किसी को चोट नहीं लगी. लेकिन जनरल स्टोर और गैराज दुकान का कुछ सामान क्षतिग्रस्त हो गया.
