Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»NEET EXAM NEWS: NEET परीक्षा में गड़बड़ी के विरोध में झामुमो ने फूंका केंद्र सरकार एवं केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री का पुतला
    Headlines

    NEET EXAM NEWS: NEET परीक्षा में गड़बड़ी के विरोध में झामुमो ने फूंका केंद्र सरकार एवं केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री का पुतला

    News DeskBy News DeskMay 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

    NEET EXAM NEWS: झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा शुक्रवार की संध्या सरायकेला के गराज चौक में NEET(UG) 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक एवं भारी अनियमितताओं के विरोध में केंद्र सरकार तथा केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो ने किया।

    इस दौरान झामुमो के केंद्रीय, जिला, नगर, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारी, छात्र मोर्चा के सदस्य, विभिन्न वर्ग संगठनों के कार्यकर्ता, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, युवा एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों के भविष्य के साथ हुए कथित खिलवाड़ पर आक्रोश व्यक्त किया।

    Seraikella: रसोई गैस गोदाम में घंटों लाइन में खड़े लोगों की समस्या सुनने पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. शुभेन्दु महतो ने कहा कि देश की महत्वपूर्ण परीक्षा NEET में पेपर लीक और अनियमितताओं की घटनाएं सामने आना बेहद गंभीर और चिंताजनक विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की लापरवाही एवं संबंधित विभाग की विफलता के कारण लाखों छात्रों का भविष्य संकट में पड़ गया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं न केवल परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता को प्रभावित करती हैं, बल्कि युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य और देश के भविष्य पर भी नकारात्मक असर डालती हैं।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर नहीं है और केवल जुमलेबाजी के सहारे देश चलाना चाहती है। डॉ. महतो ने मांग करते हुए कहा कि मामले में संलिप्त सभी लोगों के खिलाफ निष्पक्ष एवं कठोर कार्रवाई की जाए तथा केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा दें।

    Tata Steel: टाटा स्टील का मुनाफा चौथी तिमाही में दो गुना से ज्यादा होकर 2,965 करोड़ रुपये, प्रत्येक शेयर पर चार रुपये का लाभांश देने की सिफारिश

    झामुमो नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मामले में शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की गई और भविष्य में परीक्षाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित नहीं की गई, तो पार्टी सड़क से लेकर सदन तक व्यापक आंदोलन करेगी।

    विरोध-प्रदर्शन में सरायकेला नगर पंचायत चेयरमैन मनोज चौधरी, वाइस चेयरमैन अविनाश कवि, झामुमो नगर अध्यक्ष शम्भू आचार्य, जिला उपाध्यक्ष भोला मोहन्ति, केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो, विशु हेमब्रम, जिला संगठन सचिव जगदीश महतो, युवा नेता सन्नी सिंह सहित बड़ी संख्या में झामुमो नेता, कार्यकर्ता, छात्र एवं युवा मौजूद रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    dharmender pradhan news Jharkhand news jmm jmm dwara putla dahan jmm seraikella ka birodh pradarshan jmm seraikella kharsawan ne kiya putla dahan jmm seraikella kharsawan news Kharsawan News national news neet exam news seraikella kharsawan news viral news seraikella
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella: रसोई गैस गोदाम में घंटों लाइन में खड़े लोगों की समस्या सुनने पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी

    May 16, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील का मुनाफा चौथी तिमाही में दो गुना से ज्यादा होकर 2,965 करोड़ रुपये, प्रत्येक शेयर पर चार रुपये का लाभांश देने की सिफारिश

    May 16, 2026

    Saranda Naxal: सारंडा में आईईडी विस्फोट में घायल हाथी की मौत, घायल अवस्था में मिला था, पिछले 10 दिनों से चल रहा था इलाज

    May 16, 2026
    Recent Post

    Seraikella: रसोई गैस गोदाम में घंटों लाइन में खड़े लोगों की समस्या सुनने पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी

    May 16, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील का मुनाफा चौथी तिमाही में दो गुना से ज्यादा होकर 2,965 करोड़ रुपये, प्रत्येक शेयर पर चार रुपये का लाभांश देने की सिफारिश

    May 16, 2026

    Saranda Naxal: सारंडा में आईईडी विस्फोट में घायल हाथी की मौत, घायल अवस्था में मिला था, पिछले 10 दिनों से चल रहा था इलाज

    May 16, 2026

    Seraikella-Kharsawan: अनुमंडल पदाधिकारी, चांडिल की अध्यक्षता में खाद कालाबाजारी रोकथाम को लेकर टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

    May 16, 2026

    Chaibasa: चक्रधरपुर-सोनुआ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बस ने बाइक को रौंदा, तीन लोगों की मौत

    May 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group