Site icon Lahar Chakra

NEET Paper Leak : NTA के ट्रक से किया था पेपर चोरी, सीबीआई ने पटना व हजारीबाग से दो को पकड़ा

पटना. नीट पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है. एसबीआई ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें पंकज सिंह की गिरफ्तारी पटना से हुई है. एक अन्य आरोपी राजकुमार सिंह ‘राजू’ को हजारीबाग से पकड़ा गया है. पंकज सिंह पर नीट का पेपर चोरी करने का आरोप है. पंकज कुमार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के उस ट्रक से पेपर चुराया था, जो नीट परीक्षा का पेपर ले कर जा रहा था. इसके बाद ही पेपर को आगे बांटने के लिए दिया गया था. जिसमें अन्य आरोपियों ने मदद की थी. पंकज कुमार ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए 13 लोगों में आयुष राज, बिट्टू कुमार, अखिलेश कुमार, सिकंदर यादवेंदु, आशुतोष कुमार, रोशन कुमार, नीतीश कुमार, अनुराग यादव, अभिषेक कुमार, शिवनंदन कुमार, अवधेश कुमार, अमित आनंद और समस्तीपुर की एक महिला रानी कुमारी शामिल है.

Exit mobile version