Site icon Lahar Chakra

NEET यूजी 2025 का रिजल्ट जारी, राजस्थान हनुमानगढ़ के महेश केसवानी बने टॉपर

NEW DELHI : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने NEET यूजी 2025 का रिजल्ट आज जारी कर दिया है. स्टूडेंट्स अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं. इसके साथ ही एनटीए ने स्टूडेंट्स को उनका रिजल्ट ईमेल पर भी भेजा है.

इस बार राजस्थान के हनुमानगढ़ के महेश केसवानी ने ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक हासिल की है, जबकि इंदौर के उत्कर्ष अवधिया को सेकेंड रैंक मिली है. नीट यूजी 2025 की परीक्षा 4 मई को पूरे देश में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थी.
रिजल्ट जारी होने से पहले एनटीए ने फाइनल आंसर-की भी प्रकाशित की थी.

इसमें कुल 2 प्रश्नों के दो-दो उत्तरों को सही माना गया है. यानी इन सवालों में दोनों में से किसी एक को चुनने वाले छात्रों को अंक मिलेंगे. बुकलेट 45, 46, 47 और 48 में कुछ सवालों के सही उत्तर बदले गए हैं. इससे कई छात्रों के अंक बढ़ सकते हैं. एनटीए ने यह भी स्पष्ट किया है कि फाइनल आंसर-की के अनुसार ही रिजल्ट तैयार किया गया है.

Exit mobile version