
Hazaribagh : जिले के केरेडारी प्रखण्ड में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण एक दर्दनाक हादसे में लाइनमैन ऑपरेटर उदय कुमार की मौत हो गई. वे डामहाबागी सब स्टेशन में टंडवा लाइन को जोड़ने का काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक बिजली की सप्लाई चालू हो गई और पोल पर काम कर रहे उदय कुमार को जोरदार करंट लगा, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मृतक के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर की. लोगों का कहना है कि बिना लाइन बंद किए पोल पर काम करवाना सीधे तौर पर लापरवाही है. इस हादसे से क्षेत्र में शोक और आक्रोश दोनों का माहौल है. परिजनों का कहना है कि उदय ही परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था और अब उनके सामने भविष्य अंधकारमय हो गया है.
