Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»जामताड़ा में ठगों का नया कारनामा, बंद मकान को दिखाकर ठग लिये 89 लाख, छह पकड़ाये
    Crime

    जामताड़ा में ठगों का नया कारनामा, बंद मकान को दिखाकर ठग लिये 89 लाख, छह पकड़ाये

    News DeskBy News DeskSeptember 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamtara : घर दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक नए गिरोह का जामताड़ा पुलिस ने भंडाफोड किया है. सोमवार को सदर थाना में एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने इस संदर्भ में खुलासा किया. बताया कि कुछ लोगों ने जामताड़ा स्टेशन रोड स्थित कोलकाता निवासी समीर सरकार के बंद पड़े मकान को दिखाकर एक सेवानिवृत कर्मचारियों से 89 लाख रुपए ठग लिए. एसपी ने बताया कि देवघर जिला के चितरा थाना अंतर्गत गबरा ग्राम के रहने वाले सेवानिवृत कर्मचारी सुरेश रवानी के पुत्र मुकेश रवानी के लिखित शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है.

    बताया कि जामताड़ा शहर के रहने वाले घनश्याम महतो और उसके पुत्र विक्रम महतो ने ही यह साजिश रची थी. इसी के तहत टुंपा सर्खेल नामक महिला को टीम में शामिल कर पंचानंद दास, परिमल कुमार बावरी, जिसु सरकार आदि को मकान मालिक समीर सरकार का रिलेटिव बनाकर यह ठगी की गई. बताया कि कुल राशि में से 84 लख रुपए टुंपा सर्खैल के खाते में भेजा गया. उसके बाद घनश्याम महतो को 27 लाख, पंचानंद दास के खाता में 15लाख 75 000, विक्रम के खाता में 5 लाख 60000 भेजा गया. इसी प्रकार अन्य लोगों के हिस्से में भी पैसे ट्रांसफर किए गए.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    एसपी ने बताया कि चुकी मकान मालिक जामताड़ा में नहीं रहते हैं जिसका इन लोगों ने नाजायज फायदा उठाया. गिरफ्तार सभी अभियुक्त को बगैर मुंह ढके सामने लाया गया. इस संदर्भ में एसपी ने कहा कि ये लोग समाज के अपने ही लोगों को ठगने का काम करते हैं. उनके सार्वजनिक होने से भविष्य में इनके झांसे में नहीं आएंगे और अपनी गाढी कमाई गंवाने से बच जाएंगे. इस प्रेस वार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लांगुरी, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    89 lakhs swindled by showing closed house Jharkhand JHARKHAND HOT NEWS Jharkhand news New act of fraudsters in Jamtara six arrested झारखंड और आसपास की खबरें झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखंड समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group