Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»रेलवे का सबसे कमाऊ स्टेशन है नई दिल्ली, हर दिन 10 करोड़ का आता है राजस्व, हावड़ा और चेन्नई दूसरे और तीसरे नंबर पर
    Headlines

    रेलवे का सबसे कमाऊ स्टेशन है नई दिल्ली, हर दिन 10 करोड़ का आता है राजस्व, हावड़ा और चेन्नई दूसरे और तीसरे नंबर पर

    News DeskBy News DeskMarch 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नई दिल्‍ली. भारत में रेल लोगों का पसंदीदा और सबसे ज्‍यादा इस्‍तेमाल किया जाने वाला यातायात का साधन है. देश का लगभग हर बड़ा शहर रेलवे नेटवर्क से जुड़ा है. भारतीय रेलवे नेटवर्क दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है और हर दिन इसका इस्‍तेमाल 2 करोड़ से ज्‍यादा लोग करते हैं. हमारे देश में लगभग 7000 रेलवे स्‍टेशन हैं. क्‍या आपको मालूम है कि देश का कौन सा रेलवे स्‍टेशन सबसे ज्‍यादा कमाई करता है. नहीं पता. कोई बात नहीं. चलिए हम बताते हैं. देश की राजधानी में स्थित नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन रेलवे का ‘कमाऊ पूत’ है. वित्‍त वर्ष 2023-24 में नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन ने 3,337 करोड़ रुपये का राजस्‍व अर्जित किया. यानी हर दिन करीब 10 करोड़ रुपये.

    नई दिल्‍ली रेलवे स्टेशन न केवल राजस्व के मामले में शीर्ष पर है, बल्कि यात्रियों की संख्या के आधार पर भी देश के सबसे व्यस्त स्टेशनों में से एक है. इसकी कमाई का मुख्य स्रोत प्लेटफॉर्म टिकट, दुकानों से बिक्री, विज्ञापन, क्लॉक रूम और वेटिंग हॉल जैसी सुविधाएं हैं. नई दिल्ली स्टेशन की लोकप्रियता और आय का कारण इसकी केंद्रीय स्थिति, देश के विभिन्न हिस्सों से कनेक्टिविटी और भारी यात्री यातायात है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से देश के हर हिस्‍से में ट्रेन जाती है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल का हावड़ा रेलवे स्टेशन है. इस रेलवे स्टेशन की सालाना कमाई 1692 करोड़ रुपये है. इसके बाद तीसरे नंबर पर चेन्नई सेंट्रल का नंबर आता है जो सालाना 1299 करोड़ का रेवेन्‍यू जेरनेट करता है. भारत में सालाना 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाले 28 रेलवे स्टेशन हैं.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्कों में से एक है और भारत की परिवहन व्यवस्था की रीढ़ है. भारतीय रेलवे का नेटवर्क लगभग 68,000 किलोमीटर से अधिक रेल पटरियों तक फैला हुआ है, जो 7,000 से अधिक स्टेशनों को जोड़ता है. भारतीय रेलवे देश का सबसे बड़ा नियोक्ता है, जिसमें लगभग 12 लाख से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Howrah and Chennai are at second and third place it earns a revenue of 10 crores every day New Delhi is the most profitable station of the railways
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group