Lahar Chakra

Jamshedpur New Train: टाटानगर के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जयपुर की नई ट्रेन सज-धजकर तैयार, उद्घाटन समारोह आज

Jamshedpur. टाटानगर स्टेशन से संतरागाछी-खातीपुरा (जयपुर) एक्सप्रेस नई ट्रेन का ट्रायल रन सोमवार दोपहर 2 बजे होगा। इससे पूर्व रेलकर्मियों ने ट्रेन की नई रैक और बोगियों को फुलों से सजा कर प्लेटफार्म नंबर 1 पर रखा है।

जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो टाटानगर स्टेशन से जयपुर की नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान जमशेदपुर के विधायक, चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया समेत अन्य मौजूद होंगे।

टाटानगर होकर संतरागाछी-खातीपुरा (जयपुर) एक्सप्रेस के नियमित परिचालन का दिन निर्धारित नहीं हुई है। लेकिन 1677 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली नई ट्रेन का ठहराव टाटानगर और रांची समेत मार्ग के 29 स्टेशनों पर दिया गया है।

Exit mobile version