Lahar Chakra

NH 33 Accident: रायसा मोड़ पर पलटा डीजल टैंकर, लगी भीषण आग, टाटा-रांची मार्ग पर वाहनों की लगी लंबी कतार

Ranchi. रांची के पास भयानक सड़क हादसा हुआ है. यहां पर एक डीजल टैंकर के पलटने से आग लग गयी. इसके बाद टैंकर ब्लास्ट कर गया. इससे कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गयी. घटना रायसा मोड़ के पास की है.

टाटा-रांची मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जानकारी के मुताबिक चालक द्वारा नियंत्रण खोने की वजह से ये हादसा हुआ है. आग बुझाने का प्रयास जारी है. जाम को नियंत्रण में करने की कोशिश जारी है.

Exit mobile version