Lahar Chakra

NH 33 Rail Overbridge: आज मिलेगी बड़ी सौगात, टाटा-रांची NH 33 पर पितकी रेलवे ओवरब्रिज का राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ करेंगे उद्घाटन

Jamshedpur. टाटा-रांची NH 33 पर सफ़र करने वाले लोगों का वर्षों पुराना इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है। बहुप्रतीक्षित पितकी रेलवे ओवरब्रिज बनकर तैयार हो गया है और इसका उद्घाटन 22 अगस्त को राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ करेंगे। ओवरब्रिज के चालू होने के साथ ही पितकी रेलवे फाटक पर लगने वाले घंटों लंबे जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

पितकी रेलवे फाटक चांडिल का सबसे व्यस्त रेलवे क्रॉसिंग में से एक है, जहां ट्रेनों के आवागमन के दौरान अक्सर लंबा जाम लग जाता था। इससे आम लोगों, स्कूली बच्चों, मरीजों और व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब ओवरब्रिज शुरू होने के बाद वाहनों का आवागमन बिना रुके सुचारु रूप से हो सकेगा।

स्थानीय लोगों ने ओवरब्रिज के निर्माण को क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताया है। उनका मानना है कि इससे न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि समय की बचत, दुर्घटनाओं में कमी और क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी। उद्घाटन समारोह को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

Exit mobile version