
New Delhi. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शुक्रवार को दो आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। ये आरोपी भारत-पाकिस्तान सीमा के रास्ते आईईडी, हथियारों और हेरोइन की कथित तस्करी से जुड़ी सीमा पार आतंकी साजिश में शामिल थे। इसमें अन्य ठिकानों के साथ एक यात्री ट्रेन को निशाना बनाने की साजिश भी शामिल थी।
एनआईए के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मोहाली स्थित विशेष एनआईए अदालत में दाखिल आरोपपत्र में गिरफ्तार किए जा चुके शुभम कुमार और फरार जसवीर चौधरी को आरोपी बनाया गया है। यह मामला फरवरी 2026 में शुभम कुमार की गिरफ्तारी के बाद अमृतसर स्थित राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी) द्वारा दर्ज किया गया था।
कुमार के पास से धातु के डिब्बे में रखा एक सक्रिय परिष्कृत विस्फोअक उपकरण (आईईडी), विदेश निर्मित .30 बोर की पिस्तौल और मैगजीन, 20 कारतूस, एक मोबाइल फोन और हेरोइन बरामद की गई थी।
