Site icon Lahar Chakra

NIA ने पाकिस्तान से जुड़े जासूसी मामले में आठ राज्यों में 15 जगहों पर छापे मारे, CRPF के सहायक उप निरीक्षक की गिरफ्तारी के बाद यह कार्रवाई

New Delhi. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शनिवार को पाकिस्तान से जुड़े जासूसी मामले में आठ राज्यों में 15 स्थानों पर बड़े पैमाने पर छापेमारी की. अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक सहायक उप निरीक्षक मोती राम जाट की गिरफ्तारी के बाद यह छापेमारी की गई है. जाट को सीआरपीएफ से बर्खास्त कर दिया गया था.

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को दिल्ली, महाराष्ट्र (मुंबई), हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, असम और पश्चिम बंगाल में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों (पीआईओ) से जुड़े संदिग्धों के ठिकानों पर छापे मारे गए. उन्होंने कहा कि एनआईए की टीमों ने छापेमारी के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, संदिग्ध वित्तीय दस्तावेज और अन्य कागजात बरामद किए.

Exit mobile version