Site icon Lahar Chakra

एनआइए करेगी जम्मू-कश्मीर में बस पर हुए आतंकी हमले की जांच

नयी दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर में नौ जून को तीर्थयात्रियों से भरी बस पर हुए आतंकी हमले की जांच सोमवार को एनआइए को सौंप दी. बस शिव खोड़ी मंदिर से कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही थी. गोलीबारी के बाद बस गहरी खाई में गिर गयी थी, जिसमें तीन महिलाओं सहित नौ लोगों की मौत हो गयी थी, जबकि 41 लोग घायल हुए थे.

Exit mobile version