Site icon Lahar Chakra

पीएलएफआई का एरिया कमांडर मंगल पांडेय सहित नौ आरोपित साक्ष्य के अभाव में बरी

रांची. मधुकान प्रोजेक्ट लिमिटेड सलगाडीह कैंप (तमाड़) में खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले करने के मामले में पीएलएफआई का एरिया कमांडर मंगल पांडेय सहित नौ आरोपितों को साक्ष्य के अभाव बरी कर दिया गया. उन्हें अपर न्यायुक्त शैलेन्द्र कुमार की अदालत से बरी किया गया. मामला चार मार्च 2016 का है. मधुकान प्रोजेक्ट लिमिटेड सलगाडीह कैंप के कर्मचारी के बयान पर तमाड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

प्राथमिकी में कहा गया था कि चार मार्च 2016 की रात 11:45 बजे तीन मोटरसाइकिल में सवार होकर छह लोग और पैदल आठ लोग मधुकान प्रोजेक्ट लिमिटेड सलगाडीह कैंप के बेरियर में घुस गये थे. उसमें कुछ लोग हथियार से लैस थे. बेरियर में घुसते ही ड्यूटी में कार्यरत कर्मचारी की मोबाइल छीनकर पूछने लगे इंचार्ज कौन है. पूछताछ के दौरान ही उनमें से कुछ लाेगों ने कैंप में खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था.

मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी लेकिन अनुसंधान के दौरान तमाड़ पुलिस को पीएलएफआई के एरिया कमांडर मंगल पांडेय सहित अन्य लोगों का नाम पता चला था. उसके बाद तमाड़ पुलिस ने पीएलएफआई के एरिया कमांडर सहित अन्य सदस्यों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी.

Exit mobile version