Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»NIRF’ Ranking: मैनेजमेंट संस्थान में एक्सएलआरआइ, जमशेदपुर का 9वां स्थान बरकरार, पहले स्थान पर आईआईएम अहमदाबाद
    Headlines

    NIRF’ Ranking: मैनेजमेंट संस्थान में एक्सएलआरआइ, जमशेदपुर का 9वां स्थान बरकरार, पहले स्थान पर आईआईएम अहमदाबाद

    News DeskBy News DeskAugust 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को रैंकिंग के नौवें संस्करण की घोषणा की

    New Delhi. शिक्षा मंत्रालय के अनुसार ‘नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क, 2024’ (एनआईआरएफ 2024) में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास लगातार छठे वर्ष शीर्ष स्थान पर बना हुआ है, वहीं भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बेंगलुरु को लगातार नौवीं बार सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय चुना गया है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को रैंकिंग के नौवें संस्करण की घोषणा की. इस सूची में संपूर्ण श्रेणी में आईआईएससी बेंगलुरु दूसरे स्थान पर और आईआईटी मुंबई तीसरे स्थान पर रहा है, वहीं पिछले वर्ष तीसरे स्थान पर रहा आईआईटी दिल्ली एक स्थान नीचे खिसककर चौथे स्थान पर पहुंच गया है. देश के शीर्ष दस संस्थानों में आठ आईआईटी के साथ नयी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) हैं.

    विश्वविद्यालय श्रेणी में आईआईएससी बेंगलुरु के बाद जेएनयू और जामिया मिलिया इस्लामिया का स्थान है.इंजीनियरिंग कॉलेजों की सूची में शीर्ष दस संस्थानों में नौ आईआईटी शामिल हैं, जिनमें आईआईटी मद्रास लगातार नौवें वर्ष इस श्रेणी में शीर्ष पर है. आईआईटी दिल्ली और आईआईटी मुंबई ने भी इस श्रेणी में क्रमशः अपना दूसरा और तीसरा स्थान बरकरार रखा है. शीर्ष दस सूची में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), तिरुचिरापल्ली भी शामिल है. प्रबंधन संस्थानों की बात करें तो भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) अहमदाबाद ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है, जिसके बाद आईआईएम बेंगलोर और आईआईएम कोझिकोड का स्थान है. टॉप 10 मैनेजमेंट संस्थान में एक्सएलआरआइ, जमशेदपुर नौवें स्थान पर है.  फार्मेसी में जामिया हमदर्द पिछले वर्ष के दूसरे स्थान से ऊपर उठकर शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है, जबकि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, हैदराबाद दूसरे स्थान पर खिसक गया है। बिट्स पिलानी ने इस श्रेणी में अपना तीसरा स्थान बरकरार रखा है.दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज और मिरांडा हाउस ने भी कॉलेज श्रेणी में एक दूसरे का स्थान ले लिया है.

    ED’ Entry in JSSC/JPSC Scam: ईडी ने जेएसएससी-सीजीएल सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में ‘अनियमितताओं’ से जुड़े मामले की शुरू की जांच

    अब हिंदू कॉलेज शीर्ष पर है. सेंट स्टीफन्स कॉलेज तीसरे स्थान पर है.विधि संस्थानों में नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी बेंगलुरु शीर्ष पर, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली दूसरे स्थान पर और नलसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ हैदराबाद तीसरे स्थान पर रहे हैं.मेडिकल कॉलेजों की श्रेणी में एम्स नयी दिल्ली अव्वल रहा है, वहीं पीजीआईएमई चंडीगढ़ तथा सीएमसी वेल्लोर दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे हैं.अनुसंधान के क्षेत्र में आईआईएससी बेंगलुरु को शीर्ष पर रखा गया है, वहीं आईआईटी मद्रास और आईआईटी दिल्ली क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे हैं. कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में शिक्षा के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नयी दिल्ली पहले स्थान पर है.

    Jharkhand JPSC Scam: परीक्षाओं में अनियमितता मामले में जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते गिरफ्तार

    वहीं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएएआर)-राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान, हरियाणा दूसरे स्थान पर और पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना तीसरे स्थान पर रहा है.राज्य के सरकारी विश्वविद्यालयों के लिए नयी शुरू की गई श्रेणी में, चेन्नई स्थित अन्ना विश्वविद्यालय को शीर्ष स्थान मिला है, इसके बाद कोलकाता स्थित जादवपुर विश्वविद्यालय और पुणे स्थित सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय का स्थान है.मुक्त विश्वविद्यालयों की सूची में इग्नू शीर्ष पर है जिसके बाद नेताजी सुभाष मुक्त विश्वविद्यालय कोलकाता और बाबासाहेब आंबेडकर मुक्त विश्वविद्यालय अहमदाबाद हैं.एनआईआरएफ रैंकिंग में उच्च शिक्षा संस्थानों (एचईआई) की भागीदारी 2016 में 3,565 से बढ़कर 2024 में 10,845 हो गई है, जिसमें श्रेणियों और विषय डोमेन की संख्या 2016 में चार से बढ़कर 2024 में सोलह हो गई है

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    IIM Ahmedabad at first position Jamshedpur retains 9th position in management institute NIRF Ranking: XLRI
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    ED’ Entry in JSSC/JPSC Scam: ईडी ने जेएसएससी-सीजीएल सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में ‘अनियमितताओं’ से जुड़े मामले की शुरू की जांच

    August 10, 2026

    Jharkhand JPSC Scam: परीक्षाओं में अनियमितता मामले में जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते गिरफ्तार

    August 10, 2026

    Student vidhansabha March: परीक्षा में अनियमितता के विरोध में झारखंड विधानसभा तक छात्रों का मार्च, पुलिस के साथ झड़प, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े

    August 10, 2026
    Recent Post

    ED’ Entry in JSSC/JPSC Scam: ईडी ने जेएसएससी-सीजीएल सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में ‘अनियमितताओं’ से जुड़े मामले की शुरू की जांच

    August 10, 2026

    Jharkhand JPSC Scam: परीक्षाओं में अनियमितता मामले में जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते गिरफ्तार

    August 10, 2026

    Student vidhansabha March: परीक्षा में अनियमितता के विरोध में झारखंड विधानसभा तक छात्रों का मार्च, पुलिस के साथ झड़प, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े

    August 10, 2026

    Tata Group से नए निवेश पर बातचीत कर रही है बंगाल सरकार, सिंगूर परियोजना से हटने के मामले में Tata Motors को 765.78 करोड़ रुपये भुगतान पर मंत्री ने ये दिया जवाब

    August 10, 2026

    Jharkhand: Steel plant की भट्ठी में ब्लास्ट, नौ लोग झुलसे, दो की स्थिति गंभीर, जांच के आदेश

    August 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group