Site icon Lahar Chakra

Nisha Bhagat Sucide: CM हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत की मौत मामले में दिये CBI जांच के आदेश

Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को आदिवासी कार्यकर्ता निशा कुमारी भगत की मौत के मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए। इससे कुछ घंटे पहले ही पिठोरिया थाने के प्रभारी को उनके पद से हटा दिया गया था। भगत ने छह नवंबर को फेसबुक पर लाइव आने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने राज्य की झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत सरकार और जमीन के दलालों पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया था। उनके माता-पिता ने उनकी मौत के पीछे साजिश होने का आरोप लगाते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। मुख्यमंत्री सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर घोषणा की, अब निशा भगत मामले की जांच सीबीआई (केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो) करेगी। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि कार्यकर्ता के पिता हांडू भगत की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सात नवंबर को दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

रांची (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव गोस्वामी ने बताया, ‘हमने ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है। ये धाराएं आत्महत्या के लिए उकसाने और आपराधिक साजिश से संबंधित हैं। इसके अलावा, थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।’’ उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

Exit mobile version