
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीति आयोग की शासी परिषद की 24 मई को होने वाली बैठक की अध्यक्षता करेंगे. सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि शासी परिषद की इस बैठक के एजेंडे को अंतिम रूप दिया जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी नीति आयोग के पदेन अध्यक्ष हैं जबकि शासी परिषद नीति आयोग का शीर्ष निकाय है. सभी मुख्यमंत्री, केंद्रशासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और कई केंद्रीय मंत्री इसके सदस्य होते हैं.
आम तौर पर शासी परिषद की पूर्ण बैठक हर साल होती है. पिछले साल यह बैठक 27 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई थी. शासी परिषद की पहली बैठक आठ फरवरी, 2015 को हुई थी.
